पटना में छात्रों के मुद्दों को लेकर तेजस्वी यादव की अगुवाई में निकला मार्च देखते ही देखते बड़े राजनीतिक टकराव में बदल गया। गांधी मैदान से राजभवन तक निकले इस मार्च में हजारों युवा तिरंगा और सांकेतिक लकड़ी की एके-47 लेकर शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सीवान और जहानाबाद में छात्रों पर कथित फायरिंग, पुलिस कार्रवाई और बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग टूटने के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ गया। इनकम टैक्स गोलंबर पर पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद तेजस्वी यादव समेत कई विधायकों और नेताओं को हिरासत में लेकर सचिवालय थाने ले जाया गया। तेजस्वी ने फायरिंग की न्यायिक जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और पेपर लीक के जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, बीजेपी और जेडीयू ने मार्च को राजनीतिक नौटंकी करार दिया। अब इस टकराव पर सियासत और तेज होने की संभावना है।
A march led by Tejashwi Yadav over student-related issues in Patna quickly turned into a major political confrontation. Thousands of young protesters joined the march from Gandhi Maidan to Raj Bhavan, carrying the national flag and symbolic wooden AK-47 rifles. Protesters raised slogans against the government over the alleged firing on students in Siwan and Jehanabad, police action, and repeated paper leak cases. Tensions escalated after barricades were breached at Dak Bungalow Chowk, leading to a face-off between police and protesters. At Income Tax Golambar, police used water cannons to disperse the demonstrators.
#tejashwiyadav #patnanews #lokbhavanmarch #biharnews #samratchaudhary #patnaprotest
Also Read
Bihar News: 'अमेरिका-ईरान युद्ध रोकने गए हैं तेजस्वी यादव', बीजेपी विधायक ने ऐसा क्यों कहा? :: https://hindi.oneindia.com/news/bihar/bihar-news-bjp-mla-said-tejashwi-yadav-is-mediating-in-us-iran-war-during-assembly-monsoon-session-1614319.html?ref=DMDesc
Bihar News: यूरोप में पत्नी का बर्थडे मना रहे तेजस्वी, इधर पार्टी में बगावत, RJD के वरिष्ठ नेता ने उठाया सवाल :: https://hindi.oneindia.com/news/bihar/tejashwi-yadav-europe-tour-controversy-rjd-leader-shivanand-tiwari-fb-post-on-bankipur-election-1609195.html?ref=DMDesc
Bihar News: 'ये अंगूठाछाप मुख्यमंत्री हैं', सम्राट चौधरी पर क्यों भड़के तेजस्वी यादव? लगाया कई गंभीर आरोप :: https://hindi.oneindia.com/news/bihar/tejashwi-yadav-slams-samrat-choudhary-over-isha-foundation-one-rupee-land-lease-row-bihar-news-1598309.html?ref=DMDesc
~PR.516~HT.408~ED.106~GR.538~VG.HM~